फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Jalandhar Shaheed Babu Labh Singh Nagar Attack on man

जालंधर में देर रात फायरिंग: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में चली गोलियां, एक युवक पर जानलेवा हमला कर भागे हमलावर

Fri, 27 Mar 2026 08:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Mar 2026 08:29 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
Firing in Jalandhar Shaheed Babu Labh Singh Nagar Attack on man
जालंधर में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात हथियारबंद युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी और फिर एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक काली रात को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद हमलावरों ने काली को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या और तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद इलाके में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed