{"_id":"685a340d1caa27a0b5070d31","slug":"firing-at-house-for-extortion-in-jalandhar-pakistani-don-shehzad-bhatti-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: रंगदारी के लिए घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तानी डाॅन के गुर्गों ने चलाई गोलियां.. Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: रंगदारी के लिए घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तानी डाॅन के गुर्गों ने चलाई गोलियां.. Video
Tue, 24 Jun 2025 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:49 AM IST
सार
आरोपी युवक घर वालों को धमकियां भी देकर गए हैं। मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार के चारों बच्चे विदेश में सैटल हैं। बदमाशों ने गोलियां चलाने की वीडियो बनाकर परिवार को भेजी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित अमन नगर में देर रात एक घर पर फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद शूटर्स एक बाइक पर भाग निकले। यह घर एनआरआई का है। फायरिंग पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने गुगों के जरिये करवाई है, क्योंकि पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाते बलवीर सिंह के बेटे जतिंदर सिंह ने उसे रंगदारी नहीं दी थी।
भट्टी ने 30 लाख रुपये मांगे थे तो डराने के लिए फायरिंग की वीडियो बनाकर एनआरआई को भट्टी ने खुद ही शेयर की। एनआरआई ने अपनी फैमिली को कॉल की तो पिता बोले कि घर के गेट पर गोलियां चली हैं। गेट पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। क्राइम सीन से 4 खोल मिले हैं। सूचना मिलने पर डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों फोर्स समेत क्राइम सीन पर पहुंच गए। पुलिस ने एरिया सील करके शूटर्स की तलाश शुरू की, लेकिन रात 12 बजे तक कोई सुराग नहीं मिला था। डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें एक शूटर्स दोनों हाथ से गोलियां चला रहा है।

बेटे से मांगी थी रंगदारी: बलवीर सिंह
अमन नगर के रहने वाले बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिंदर सिंह करीब 15 साल से पुर्तगाल में है। वहां उसका रेस्टोरेंट है। बेटे ने बताया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के डॉन भट्टी ने उसे डराया और धमकी दे रहा है कि 30 लाख दे, नहीं तो वह उसके घर पर फायरिंग करवा देगा। बलवीर ने कहा कि बेटा डरा नहीं था। रात बेटे का फोन आया कि क्या घर के बाहर गोलियां चली हैं तो बताया कि आवाज सुनाई दी है। वे लोग घर में ही हैं और बाहर नहीं गए। इसके बाद बलवीर खुद बाहर आए और पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी।
विज्ञापन