फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fake farmer scheme busted in Jalandhar two accused arrested

Punjab Crime: जालंधर में राजस्थान पुलिस की रेड, फर्जी किसान योजना का भंड़ाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 05:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 05:51 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में फर्जी किसान योजना के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए हैं। राजस्थान पुलिस ने जालंधर पहुंच कर दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस की मदद से काबू किया है। 

विज्ञापन
Fake farmer scheme busted in Jalandhar two accused arrested
kisan fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जालंधर में मणिपुर किसान योजना के नाम पर जाली वेबसाइट बनाकर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से दो आरोपियों को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन लोग जालंधर बस स्टैंड के पास से मणिपुर किसान योजना नाम की फर्जी वेबसाइट चलाकर किसानों से सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस की सूचना पर जालंधर पुलिस ने साइट को वेरिफाई किया और पुख्ता सबूत मिलने पर संयुक्त कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान दो आरोपियों संदीप और सन्नंत को काबू किया गया, जिन्हें राजस्थान की झालाबाड़ पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने किसानों से ठगी कर बड़ी रकम इकट्ठी की थी। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के जिला झालाबाड़ में थाना साइबर क्राइम में इस मामले को लेकर पहले ही केस दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि राम अवतार नामक व्यक्ति ने जालंधर से फर्जी वेबसाइट बनाकर किसानों से धोखाधड़ी की। फिलहाल राजस्थान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कितने किसानों को इस जालसाजी का शिकार बनाया गया और कितनी रकम ठगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed