फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Jalandhar Two accused injured by police bullets

जालंधर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल, बटाला में दो की हत्या के हैं आरोपी

Thu, 25 Dec 2025 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 02:58 PM IST
सार

आरोपियों ने 10 तारीख को बटाला में फायरिंग की थी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से आरोपी वहां से भाग गए और उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Encounter in Jalandhar Two accused injured by police bullets
जालंधर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ हो गई। नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। सूचना के बाद कमिश्नर धनप्रीत कौर डीसीपी मनप्रीत सिंह के साथ मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि पठानकोट चौक के पास डी- मार्ट के बाहर 22 तारीख को व्हीकल को गन प्वाइंट पर छीनने की कोशिश की गई। जिसके बाद 23 तारीख को शिकायत मिलने पर थाना 8 में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस जगह में छिपे हुए है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 10 तारीख को बटाला में फायरिंग की थी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से आरोपी वहां से भाग गए और उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तलाश कर रही थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए हैं।
 जालंधर की पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना डीजीपी गौरव यादव ने भी की है और बटाला पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed