फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Elderly woman murdered in Jalandhar of Punjab

जालंधर में खौफनाक वारदात: बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, बेड के नीचे मिला दोनों हाथ बंधा शव

Mon, 27 Sep 2021 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Sep 2021 07:16 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।  बेड के नीचे महिला के दोनों हाथ बंधा शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Elderly woman murdered in Jalandhar of Punjab
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना थाना डिवीजन एक के अंतर्गत संत विहार की है। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रह रही थी। वारदात के बारे में उस समय पता चला जब सोमवार को सुबह करीब सुबह नौ बजे दूध वाले ने घर का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन


महिला के दरवाजा न खोलने पर लोगों को सूचित किया तो भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद घर में महिला के दोनों हाथ बांधा शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी जांच गुरमीत सिंह ने कहा कि मामला लूट का नहीं है, यह साजिशन हत्या की गई है लेकिन जांच टीम को भटकाने की कोशिश की गई है। मृतका की पहचान संत विहार में रहने वाली बलबीर कौर पत्नी पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। वह 2015 में अपने पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मृतका के दोनों हाथ बंधे थे। इसके साथ ही महिला बेड के नीचे पड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से महिला की एक डायरी भी मिली है, जिसमें मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों के नंबर दर्ज हैं। मृतका की कोई औलाद नहीं थी। वहीं कुछ रिश्तेदारों के नंबर पुलिस को डायरी से मिले हैं। 


यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर

मामले में पुलिस ने इलाके का मोबाइल डंप उठाया है। डायरी में मिले मोबाइल नंबरों का मिलान किया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि वारदात के समय डायरी में दर्ज कोई नंबर वारदात के वक्त मौजूद तो नहीं था। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे लूट का मामला माना लेकिन हालात देख इससे इनकार किया है। महिला के कमरे में उनकी सोने की चेन बेड पर पड़ी थी। हालांकि पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इससे साफ है कि लूट नहीं हुई है, बल्कि हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed