फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Elderly man murdered in Jalandhar and Rs 8.50 lakh stolen from shop accused arrested from Ambala

Punjab: बुजुर्ग की हत्या कर दुकान में छुपाई लाश... 8.50 लाख रुपये लेकर भागा, पकड़े जाने पर हुआ मर्डर का खुलासा

Thu, 22 Jan 2026 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Jan 2026 07:35 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ में स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में काम करने वाले कर्मचारी ने दुकान से 8.50 लाख रुपये चोरी किए। विरोध करने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Elderly man murdered in Jalandhar and Rs 8.50 lakh stolen from shop accused arrested from Ambala
घटना स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। दुकान में पिछले 8-10 वर्षों से काम कर रहा कर्मचारी सोनू 8.50 रुपये लाख की नकदी चोरी कर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि हत्या का मामला भी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया तो जांच में पता चला कि चोरी के चक्कर में सोनू ने दुकान के पास रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की बेरहमी से हत्या भी कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर हरियाणा के अंबाला से चोरी की कार भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि सोनू पिछले 9 साल से उनके यहां काम कर रहा था। उन्हें लगा कि वह 8.50 लाख रुपये लेकर फरार हुआ है लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सोनू ने कबूल किया कि चोरी के दौरान उसका विवाद दुकान के पास रहने वाले इंद्रजीत से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि सोनू ने इंद्रजीत का कत्ल कर दिया और शव को दुकान के अंदर ही छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी की कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी का पीछा किया और अंबाला से उसे दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात में सोनू के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस अब मर्डर व चोरी के इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज में सोनू दुकान के ताले तोड़ते और एक बोरी लेकर बाहर जाते हुए दिखाई दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने सीसीटीवी की तारें भी काट दी थी। हत्या और चोरी के बाद सोनू चोरी की कार लेकर फरार हो गया था। कारोबारी नेता रविंद्र धीर ने कहा कि जालंधर वेस्ट अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मौके पर कई व्यापारी नेता पहुंचे और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed