फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dead body, student's dead body, found at moga, tarantaran student, moga, jalandhar, punjab

तरनतारन से गायब छात्र का शव मोगा-फिरोजपुर रेलवे मार्ग पर मिला

Wed, 06 Jul 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 06 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
dead body, student's dead body, found at moga, tarantaran student, moga, jalandhar, punjab
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
जिला तरनतारन में पड़ते थाना झबाल के अधीन गांव पधरी कलां से भेदभरी हालत में गायब विद्यार्थी का गांव डगरू के पास मोगा-फिरोजपुर रेलवे मार्ग से शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव के पास से मिली बाइक से मिले फोन से संपर्क करने बाद मृतक की पहचान हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह रेलवेे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि गांव डगरू के पास मोगा-फिरोजपुर रेलवे मार्ग पर एक नौजवान का शव पड़ा है। इसके बाद वह हवलदार जगरूप सिंह समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव से करीब 200 मीटर दूर पड़े बाइक से मिले फोन पर संपर्क किया तो मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (16) निवासी गांव पधरी कलां जिला तरनतारन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर मृतक नौजवान के पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरबजीत सिंह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह 5 जुलाई से भेदभरी हालत में गायब हो गया था और इस बारे थाना झबाल पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पीड़ित परिवार ने संदेह जताया कि सरबजीत सिंह को अगवा करने बाद उसकी हत्या की गई है। बाद में उसका शव रेलवे मार्ग पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि मुखविंदर सिंह के बयान पर रेलवे थाना फरीदकोट में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed