फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Clash between two groups in Jalandhar

Punjab: जालंधर में दो गुटों में खूब चले लात-घूसे, कार सवार के कपड़े फाड़े, बुजुर्ग की पगड़ी उतरी

Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में सरेआम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को जमकर लात-मुक्के और थप्पड़ मारे। यह झड़प मामूली बात को लेकर हुई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
Clash between two groups in Jalandhar
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के जालंधर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जालंधर के प्रीत नगर इलाके में स्कूटी सवार के साइड न देने को लेकर हंगामा हो गया। मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे व थप्पड़ चले। दरअसल गली नंबर 2 में कार सवार व स्कूटी सवार की साइड देने को लेकर मामूली बहस हो गई। इसके बाद स्कूटी सवार को कार चालक ने देखकर चलने को कहा तो दोनों आपस में उलझ गए। इसके बाद कार चालक गाड़ी से उतर कर स्कूटी चालक से तू-तू मैं-मैं करने लगा।

विज्ञापन


मामला बढ़ा तो स्कूटी सवार बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उनकी कार सवार के साथ हाथापाई हो गई। इसी बीच कार चालक की टी शर्ट फट गई तो उसने भी अपने लोग बुला लिए। कार चालक के समर्थकों ने आते ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया और फिर दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घूसे बरसाए। इस दौरान बुजुर्ग की पगड़ी हवा में उछल गई, लेकिन इसकी भी परवाह न करते हुए दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात व घूसे बरसाते रहे। जानकारी के अनुसार झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष लाडोवाली रोड के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि कार चालक गली से निकल रहा था। इस दौरान कार की साइड दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लग गई। इसके बाद कार चालक ने स्कूटी मालिक को सॉरी कह दिया। इस बीच स्कूटी मालिक का बेटा बाहर आ गया व कार चालक से बहस हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई और कार चालक की टीशर्ट फट गई। इसके बाद उसने भी अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में 10 मिनट तक जमकर बहस हुई और मारपीट भी हुई। लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को स्थानीय लोगों ने शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed