फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   civil, hospital, two, days, pregnant, woman

सिविल अस्पताल में दो दिन तक तड़पती रही गर्भवती

Tue, 21 Jul 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Tue, 21 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
सेहत मंत्री चाहे सिविल अस्पतालों में बेहतर इलाज का दावा कर रहे हैं,
विज्ञापन
लेकिन हालात काफी खराब हैं। वहीं सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आई एक गर्भवती महिला की डॉक्टरों ने दो दिन तक कोई सुध ही नहीं ली। बाद में सिविल अस्पताल प्रबंधन ने उक्त महिला के केस को गंभीर बता उसे अमृतसर रेफर करने को कह दिया।


पीड़िता के पिता मिश्री लाल ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी लगातार दो दिन तक अस्पताल में तड़पती रही। उनके विरोध के बाद अस्पताल के डॉक्टरों को उक्त महिला का इलाज करना ही पड़ा। रविवार को ज्योति नगर की रहने वाली एक महिला को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के पेट में आठ माह का बच्चा था, जो मर चुका था। मुन्नी देवी के अभिभावकों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से अपील की कि वह बच्चे को निकाल कर उनकी बेटी की जान बचा लें।



वहीं दो दिन तक सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मरीज की सुध नहीं ली। इसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने सिविल सर्जन आरएल बस्सन को इस बारे में बताया। उन्होंने ने भी स्टाफ को मरीज का इलाज करने को कहा, लेकिन स्टाफ व डॉक्टर ने उन्हें भी केस गंभीर होने का कहकर मरीज को अमृतसर शिफ्ट करने को कह दिया। परिजनों के विरोध पर अस्पताल के डॉक्टरों को महिला का इलाज करना पड़ा। बाद में महिला का इलाज 30 मिनट में कर दिया गया। सिविल सर्जन आरएल बस्सन का कहना है कि उन्होंने मरीज की हालत देखकर डॉक्टरों को रात को ही इलाज के लिए कह दिया था। डॉक्टर ने महिला के इलाज में कोताही नहीं बरती है। महिला अब पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed