फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   cheat case, chit fund company, 55 lakhs cheated, case registered, moga, jalandhar, punjab

चिटफंड कंपनी के नाम पर की 55 लाख की ठगी   

Mon, 21 Nov 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 21 Nov 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
cheat case, chit fund company, 55 lakhs cheated, case registered, moga, jalandhar, punjab
धोखा - फोटो : demo pic
थाना बाघापुराना पुलिस ने चिट फंड कंपनी के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी के आरोप में 8 खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने वेल्किन इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के नाम पर बाघापुराना में शाखा खोली थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुदेश रानी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी पहाड़ा सिंह चौक मोगा ने जिला पुलिस प्रमुख को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने कई अन्य लोगों के साथ वर्ष 2010 से वर्ष 2014 तक वेल्किन इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी की बाघापुराना शाखा में करीब 55 लाख रुपये की राशि जमा करवाई थी। कंपनी ने लोगों को ज्यादा व्याज का लालच देकर यह रकम जमा करवाई थी। अब यह कंपनी दफ्तर बंद करके फरार हो गई।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद कंपनी के मैनेजर राम कुमार पुत्र रमेश कुमार. अनीता रानी पत्नी राम कुमार, रामजीत निषाद पुत्र राम बली निवासी गांव बेरा, मारुखपुरा तहसील कादीपुर यूपी, ओशा सिंह पुत्र जिया लाल वरिंदर कुमार पुत्र शाम लाल निवासी नसरूलापुर किदार नगर अकबरपुर अंबेदकर नगर उत्तर प्रदेश, पार्क ईश्वर सिंह पुत्र जिया लाल निवासी रुस्तमपुर टाडा अंबेदकर नगर उत्तर प्रदेश, अनिल कुमार तिवारी पुत्र रजिंदर तिवारी निवासी बाघापुराना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन डीएसपी इनवेस्टिगेशन सतपाल सिंह गिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपियों ने वेल्किन इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी की ब्रांच खोली थी। इसमें आरोपी राम कुमार मुख्य मैनेजर का काम करता था और बाकी आरोपी वहां कर्मचारी थे। इन आरोपियों ने भोले भाले लोगों को अधिक व्याज का झांसा देकर पैसे जमा करवाए। इन आरोपियों ने 54 लाख 55 हजार 546 रुपये की ठगी की। थाना बाघापुराना पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed