फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cattle trader killed by robbers in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: जालंधर में पशु व्यापारी की लुटेरों ने की हत्या, 15 हजार रुपये की रकम बनी वजह

Fri, 12 May 2023 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 07:33 PM IST
सार

परिवार ने आरोप लगाया कि आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। पुलिस का कोई नाका नहीं है। न ही इलाके में गश्त की जाती है। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। इस कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Cattle trader killed by robbers in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक पशु व्यापारी की हत्या कर दी गई। घटना कपूरथला मार्ग पर स्थित अड्डा जहांगीर के पास की है। 15 हजार रुपये की रकम मौत की वजह बनी। गुरुवार की देर रात खन्ना मंडी से पशु बेचकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे पशु व्यापारी को दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने घेरा और उन पर दातर से हमला कर दिया। आरोपी 15 हजार रुपये लूटकर मौके से भाग निकले। कातिलाना हमले में पशु व्यापारी की मौत हो गई। पशु व्यापारी की पहचान मीरपुर माड़ी निवासी सुरिंदर पाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक व्यापारी के बेटे बलजीत उर्फ लाडी ने थाना सदर नकोदर को शिकायत दी है कि उसके पिता सुरिंदर पाल खन्ना से पशु बेचकर आ रहे थे। जब वह जहांगीर अड्डे के पास पहुंचे तो दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने दातर से कातिलाना हमला कर दिया। कातिलाना हमले की वजह से पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया कि आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। पुलिस का कोई नाका नहीं है। न ही इलाके में गश्त की जाती है। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। इस कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed