फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case Registered in Misdeed case in Jalandhar

Jalandhar: झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, शादी की बात पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

Mon, 13 May 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 01:48 PM IST
सार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी उम्र 25 साल है और वह अपने परिवार के साथ जालंधर में ही रहती है। संदीप कुमार के साथ उसकी अच्छी बातचीत होती। दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। संदीप ने पीड़िता से शादी करने का वायदा किया था। संदीप ने शादी का झांसा देकर मकसूदा स्थित एक गेस्ट हाउस में उसे बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए।

विज्ञापन
Case Registered in Misdeed case in Jalandhar
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जालंधर की 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बार-बार शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसकी अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 1 में पीड़िता की शिकायत में जांच के बाद आरोपी संदीप कुमार निवासी राजा गार्डन के खिलाफ धारा 376 (रेप), 420 (झांसा देना) और 506 (धमकी देना) का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी उम्र 25 साल है और वह अपने परिवार के साथ जालंधर में ही रहती है। संदीप कुमार के साथ उसकी अच्छी बातचीत होती। दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। संदीप ने पीड़िता से शादी करने का वायदा किया था। संदीप ने शादी का झांसा देकर मकसूदा स्थित एक गेस्ट हाउस में उसे बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बात करनी बंद कर दी। जब पीड़िता ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने शादी के लिए जोर डाला तो आरोपी धमकियां देने लगा कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है, जिसे वह वायरल कर देगा। जब बात हद से बाहर चली गई तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed