{"_id":"5803620a4f1c1b6e5229330b","slug":"case-police-case-fraud-case-two-accused-property-case-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से जायदाद अपने नाम करवाने के आरोप में दंपति नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से जायदाद अपने नाम करवाने के आरोप में दंपति नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने पिता की ओर से बेदखल बेटे और बहू के खिलाफ मां की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना मेहना पुलिस ने फीड फैक्टरी मालिक को सेल का 12 लाख का चुना लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
डीएसपी (आई) सतपाल सिंह गिल ने जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओविंग) की जांच के बाद तेज कौर की शिकायत पर उसके कोटकपूरा के प्रेम नगर क्षेत्र में रहते बेटे गुरमीत सिंह और बहू शविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला तेज कौर ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके कोटकपूरा के प्रेम नगर क्षेत्र में रहते बेटे गुरमीत सिंह को उसके पति प्रीतम सिंह ने 30 जून 1999 को जायदाद से बेदखल किया था।
गुरमीत सिंह ने अपनी मां तेज कौर के पास से 15 दिसंबर 2003 को धोखे से जायदाद अपने नाम करवा ली। इसके बाद पीड़ित महिला को पता लगा तो घर में क्लेश हो गया। आरोपी गुरमीत सिंह धोखे से नाम करवाई जायदाद में से अपने छोटे भाई बलजीत सिंह के नाम करवाने के लिए सहमत हो गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसका लड़का टाल मटोल करने लग पड़ा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिकायत के बाद दंपति के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मेहना पुलिस ने कृष्णा फीड इंडस्ट्री के मालिक पंकज कुमार की शिकायत पर प्रदीप सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने अपनी फैक्ट्री की पशुओं की खुराक की बिक्री के लिए दोनों आरोपियों को सेल्समैन रखा हुआ था। इन दोनों आरोपियों ने दुकानदारों से पशुओं की खुराक की कीमत लगभग 12 लाख हासिल करने के बाद हजम कर ली। पुलिस ने प्राथमिक जांच बाद थाना मेहना में दोनों आरोपियों खिलाफ ठगी और गबन की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।