{"_id":"b2c49b70a4a9e8d3dbd99f892bd24edd","slug":"case-against-unknown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर में मोहल्ला बेदियां में उदासीन धर्मशाला के कब्जे को लेकर हुए
विज्ञापन
विवाद मेें सिटी पुलिस ने कब्जा करने वालों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और असलहा
एक्ट समेत कई धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छठी पातशाही के साथ लगती धर्मशाला पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़-फोड़, कब्जे का प्रयास और किसी की जायदाद को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार सुबह एसपी फगवाड़ा अश्वनी कुमार, डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, सदर थाना प्रभारी डीएसपी सुरभि मरवाहा ने उदासीन धर्मशाला का दौरा किया।
महंत वरिंदर दास के परिवार ने उनसे मुलाकात कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और अपनी जान को खतरा बताया। एसपी फगवाड़ा अश्वनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मामले में गिरफ्तारियां की जाएगी।