{"_id":"57a733894f1c1b8f3a2ba17f","slug":"canal-push-in-the-canal-police-case-accused-arrested-ferozepur-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी नहीं चुकाने पर दिया नहर में धक्का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी नहीं चुकाने पर दिया नहर में धक्का
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबता व्यक्ति
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह सौ रुपये की उधारी नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति ने दोस्त को नहर में धक्का दे दिया। पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। दोनों एक इंजीनियरिंग कालेज की कैंटीन में कार्य करते थे। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक विजय कुमार की पत्नी आरती वासी गज्जन कालोनी सतिया वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विजय और किशन पुत्र जगदीश वासी क्लबी होटल छावनी एक इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन में काम करते थे। किशन ने पंद्रह सौ रुपये विजय को दिए थे। विजय की आर्थिक हालत सही नहीं होने के कारण उसे लौटाने में देरी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों में तनाव रहता था।
उधर, पुलिस के मुताबिक किशन और विजय ने घटना वाले दिन गंगकनाल नहर के पास बैठ कर शराब पी थी। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक किशन ने विजय को नहर में धक्का दे दिया। अभी उसका कुछ पता नहीं चला है। उधर, पुलिस ने आरती के बयान पर किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस विजय के शव की तलाश कर रही है।