{"_id":"66adea278a09b098430e27b9","slug":"businessman-shot-himself-after-fight-at-home-condition-critical-in-jalandhar-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: घर में झगड़े के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पिता से हुई थी बहस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: घर में झगड़े के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पिता से हुई थी बहस
Sat, 03 Aug 2024 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:58 PM IST
सार
मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और शनिवार सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने खुद को घर में गोली मार ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के पाश एरिया जवाहर नगर में घर में हुए झगड़े के बाद कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। घटना जवाहर नगर कोठी नंबर 40 की है। घायल कारोबारी की रैनक बाजार में शाप है। घटना के तुरंत बाद कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
थाना पांच के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि घायल का ऑपरेशन चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मानव खुराना के रूप में हुई है।
एपीजे स्कूल से पढ़े मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और शनिवार सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने खुद को घर में गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मानव के बयानों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।