फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   big brother, hit, brother, died

बड़े भाई ने छोटे के सिर पर डंडा मारा, मौत

Mon, 18 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 18 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
गांव साहरी में मामूली बात पर हुई बहस के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर
विज्ञापन
पर डंडा मार दिया जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस ने मृतक के दो बड़े भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


मृतक की पहचान परमजीत सिंह (22) पुत्र शंकर दास निवासी साहरी के तौर पर हुई है। उसके भाई मोहन लाल ने बताया कि वह चार भाई है। परमजीत सिंह कुंवारा था जबकि बाकी तीनों की शादी हो चुकी है। परमजीत सिंह उसके घर पर ही खाना खाता था।


शनिवार रात जब वह काम से घर आ रहा था तो उसने देखा कि परमजीत दो अन्य भाइयों लुधियाना में तैनात पुलिस कर्मी निरंजन सिंह और शिदंरपाल के साथ खड़ा बातें कर रहा था। इस बीच किसी बात पर तैश में आए बड़े भाई निरंजन सिंह ने अपने हाथ में पकड़े डंडे से परमजीत सिंह के सिर पर वार कर दिया। वह बीच बचाव करने गया तो उसके भी हाथ पर डंडा लगा।



डंडा लगने के बाद परमजीत जमीन पर गिर गया और दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। परमजीत सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मेहटियाना पुलिस ने आरोपी निरंजन सिंह और छिंदरपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed