फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   atm loot in jalandhar

यूको बैंक का एटीएम काटकर 12 लाख ले गए लुटेरे

Sat, 14 Nov 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 14 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
atm loot in jalandhar
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में शुक्रवार देर रात को लुटेरों ने यूको बैंक के
विज्ञापन
एटीएम को काटकर अंदर से 12 लाख रुपये की राशि लूट ली और फरार हो गए।

घटना के बारे में शनिवार को सुबह पता चला जब नई दिल्ली एफएसआई पैमेंट ट्रांजेक्शन कंपनी ने जालंधर में अपने अधिकारियों को फोन कर बताया कि गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित एटीएम की मशीन का सर्वर कट डाउन हो गया है। कंपनी का कर्मचारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचा तो एटीएम को टूटा पाया।

सूचना पाकर एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा, एसएचओ पलविंदर सिंह मौैके पर पहुंचे और वहां से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कवायड की सहायता ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कंपनी मुलाजिम कर्मजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को ही चार लाख रुपये की राशि लोड करके गया था। एटीएम में कुल 12 लाख रुपये की राशि थी। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से आए फोन के बाद कर्मजीत मौके पर गया तो इसका पता चला। पुलिस ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसको एक लाठी से एक साइड पर किया हुआ था जबकि अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर लुटेरे साथ ही ले गए।

जालंधर में पिछले कुछ दिनों में एटीएम को लूटने की यह चौथी वारदात है। इससे पहले मकसूदां स्थित सब्जी मंडी, सदर थाना एरिया से दो एटीएम को ही लुटेरे काटकर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed