फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrested, six robbers, five country-made pistol, police, jalandhar crime, punjab

पांच देसी पिस्तौल समेत छह लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 12 Apr 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
arrested, six robbers, five country-made pistol, police, jalandhar crime, punjab
गिरफ्तार - फोटो : demo
जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नकोदर इलाके के पास गांव काकड़ कलां में छापामारी कर एक गिरोह को बेनकाब किया है। यह गिरोह किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


एसपी इंवेस्टिगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि रविवार रात को स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नकोदर के पास गांव काकड़ कलां में पंचायती जमीन पर कुछ संदिग्ध युवक एकत्रित होकर वारदात की योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीमों का गठन कर छापामारी की गई तो वहां से अमृतपाल सिंह अंबा निवासी उप्पल खालसा नूरमहल, अमरजीत सिंह अंबी निवासी दादूवाल, जरनैल निवासी महितपुर, जतिंदरपाल सन्नी निवासी महितपुर, जतिंदर उर्फ जीती निवासी मुल्लेवाल अराईयां, वर्षदीप निवासी मुल्लेवाल खैरा शाहकोट को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से पांच देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए। गिरोह के सदस्यों के पास से एक दातर व चार मोटरसाइकिल बरामद हुई। चारों मोटरसाइकिलें लुटेरों ने राहगीरों से छीनी थी। आरोपियों ने हाल ही में कई स्थानों पर लूटपाट की थी, उनका टारगेट पेट्रोेल पंप थे। ऐसे 10 मामलों का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।


यह वारदात जालंधर और कपूरथला इलाके में की गई थी। एसपी खख ने बताया कि अंबा के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं, सात मामलों का पुलिस को पता चला है जो अवैध हथियारों के साथ लूटपाट के हैं। वहीं बाकी सदस्यों के खिलाफ 12 केस दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed