{"_id":"57ac5b1f4f1c1bee07ee4dc5","slug":"arrested-junior-engineer-arrested-ten-thousand-bribe-police-case-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रिश्वत लेते पावरकॉम का जेई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार रिश्वत लेते पावरकॉम का जेई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 11 Aug 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जेई को मोटर कनेक्शन के नाम पर किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पावरकॉम का जेई किसान से पहले सात हजार रुपये ले चुका था। ब्यूरो की टीम ने जेई जगतार सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस ब्यूरो की एसएसपी अलका मीणा ने बताया कि मल्सियां के किसान जरनैल सिंह ने शिकायत की थी कि उसने पानी की मोटर का कनेक्शन लेना है। उसका केस जेई जगतार सिंह के पास था। इसके लिए जगतार सिंह ने पहले उससे सात हजार रिश्वत ली और कहा कि वह कनेक्शन लगा देगा। बाद में वह 10 हजार और मांगने लगा।
इस शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद डीएसपी जगदीश को कार्रवाई के आदेश दिए गए। जेई जगतार सिंह ने जैसे ही जरनैल सिंह से 10 हजार की राशि ली तो विजिलेंस टीम ने छापामारी कर आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से 10 हजार की राशि बरामद कर ली गई है।