{"_id":"57a9b7684f1c1bb461ee4efa","slug":"arrest-two-accused-arrested-theft-from-gurudwara-police-case-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में चोरी और बेअदबी करने के आरोप में दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे में चोरी और बेअदबी करने के आरोप में दो काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Updated Tue, 09 Aug 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती धर्मपुरा स्थित गुरुद्वारे में चोरी करने और बेअदबी के आरोप में थाना मल्लांवाला पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि चोरी और बेअदबी करते हुए बस्ती के लोगों ने सोमवार रात दो बजे ही दोनों आरोपियों को गुरुद्वारे के अंदर काबू कर जमकर पिटाई की थी।
ग्रंथी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुद्वारे को रात बंद कर घर गया था। रात करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि गुरुद्वारे में कोई घुसा है। वहां पहुंचकर देखा कि गुरुद्वारे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गुरुद्वारे में आरोपी बलवंत सिंह व बलराज सिंह वासी बस्ती धर्मपुरा गल्ले का ताला तोड़ पैसे निकाल रहे थे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रुमाले भी चोरी किए हुए थे।
यही नहीं दोनों आरोपी जूते लेकर गुरुद्वारे के अंदर थे। ये सूचना गांव के विभिन्न लोगों को मिली तो सभी ग्रामीण रात को गुरुद्वारे में एकत्र हो गए। आरोपियों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते सबरां वाले बाबे मौके पर पहुंच गए। उधर, एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि रात के समय गुरुद्वारे के सामने एक मकान है। उनका कोई सदस्य रात के समय पेशाब करने के लिए उठा तो उसने गुरुद्वारे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। सिंह ने बताया कि बलवंत सिंह व बलराज के खिलाफ बेअदबी और चोरी का मामला दर्ज किया है।