फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, two accused arrested, illegal weapons, police case, investigation, jalandhar, punjab

अवैध हथियारों समेत दो गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 03 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
arrest, two accused arrested, illegal weapons, police case, investigation, jalandhar, punjab
arrest - फोटो : demo
कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे तीन पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीसीपी इंवेस्टिगेशन संदीप शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ के अंग्रेज सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार। इस पर पुलिस टीम ने कपूरथला चौक पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक पर सवार धालीवाल कादियां के रघुनंदन सिंह उर्फ रघु और लांबड़ा के गांव  सही झग्गी के अरविंदर सिंह उर्फ बिंदर को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से तीन पिस्तौल बरामद और छह कारतूस बरामद हुए। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी के रहने वाले मंगू नाम के अपराधी से 6-7 पिस्तौल खरीदकर पंजाब में बदमाशों को बेच चुके हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनको पिस्तौल बेचे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed