{"_id":"57c839c74f1c1b3d782cb995","slug":"arrest-police-case-accused-arrested-police-recruitment-dope-test-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती होने के लिए डोप रिपोर्ट बदलने वाले चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती होने के लिए डोप रिपोर्ट बदलने वाले चार नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली पुलिस ने नेहरू स्टेडियम में चल रही पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी डोप रिपोर्ट को बदलने वाले चार नौजवानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मामला गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोरोग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरमीत कौर की शिकायत पर गांव जीवन वाला निवासी हरप्रीत सिंह, फरीदकोट निवासी हरिन्द्रपाल सिंह जावा, कोटकपूरा निवासी कुलदीप सिंह व गांव बरगाड़ी निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से हरप्रीत सिंह व हरिन्द्रपाल सिंह जावा को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरमीत कौर ने बताया कि उनकी ड्यूटी पुलिस की भर्ती में किए जा रहे डोप टेस्ट की सुपरविजन में लगी है। भर्ती में शामिल उम्मीदवार हरप्रीत सिंह के डोप टेस्ट के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इससे उसके फार्म को रिजेक्ट कर दिया था लेकिन उसने रिजेक्ट फार्म के साथ डोप टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लगवा दी।
विज्ञापन
एक दिन पहले हरप्रीत की फाइल चेक करने पर उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली जिसके आधार पर उसका फार्म रिजेक्ट किया गया था। मामला सामने आने के बाद डोप टेस्ट के सभी पॉजिटिव केसों की फाइलों को खंगाला गया तो तीन और युवकों हरिन्द्रपाल सिंह जावा, कुलदीप सिंह व मनप्रीत सिंह की फाइलों से भी पॉजिटिव की जगह निगेटिव रिपोर्ट मिली।
पुलिस ने इन चारों उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई हरफुल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को वीरवार अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।