फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Advocate Parminder Dhingra shot dead by neighbour in Jalandhar over parking dispute

जालंधर में वकील को गोलियों से भूना: पार्किंग को लेकर विवाद, पड़ोसी ने एडवोकेट ढींगरा मारी गोली, मां-बेटा काबू

Tue, 27 May 2025 09:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 09:54 PM IST
सार

जालंधर में एडवोकेट परमिंदर ढींगरा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी के साथ कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने वकील ढींगरा को गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Advocate Parminder Dhingra shot dead by neighbour in Jalandhar over parking dispute
एडवोकेट परमिंदर ढींगरा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में दिनदहाड़े एक वकील को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर ढींगरा के तौर पर हुई है। वकील ढींगरा की गोलियां मारकर हत्या करने वाला आरोपी उसका पड़ोसी है। दोनों पड़ोसियों के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने अपनी बंदूक से गोलियां चला दी। गोली लगने से परमिंदर ढींगरा की मौत हो गई। परमिंदर सिंह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान भी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट को पड़ोसी ने पार्किंग विवाद को लेकर बात करने के लिए उन्हें बुलाया था। जैसे ही घर पहुंचे तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पता चला कि परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सिख संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जत्थेबंदियों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। मांग की है कि इस घटना की गहराई से जांच की जाए। आरोप लगाया कि पुलिस घटना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि परमिंदर सिंह घटना से पहले पड़ोसियों से मिले थे। उनके घर जाने के बाद गोली की आवाज आई। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि परमिंदर ढींगरा ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन वाले दिन वे गोल्डन टेंपल गए थे। उधर, एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

वकील ढींगरा की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार 
ढींगरा की हत्या के आरोप में पुलिस ने देर रात परमिंदर कौर और बेटे बिंकम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वकील ढींगरा की प्रापर्टी परमिंदर कौर के घर के सामने है। वहां पर मंगलवार को किराया लेने गया था। इस दौरान ढींगरा की बिंकम से बहसबाजी हाथापाई हो गई। परमिंदर कौर ने बेटे की शूटिंग वाली पिस्टल से गोली ढींगरा को मार दी जो उसकी जांघ पर लगी। ढींगरा सीढ़ियों से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed