{"_id":"60b618598ebc3ef79460c36f","slug":"accused-of-molesting-daughter-in-law-commit-suicide-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: बहू ने वायरल किया था छेड़छाड़ करते ससुर का वीडियो, आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: बहू ने वायरल किया था छेड़छाड़ करते ससुर का वीडियो, आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Tue, 01 Jun 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:52 PM IST
सार
बहू का कहना था कि उसका ससुर उसके साथ जबरदस्ती करता था। विश्वास दिलाने के लिए ही उसने वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी ने जान दी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ प्रकरण में मंगलवार को दर्दनाक मोड़ आ गया। ससुर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बहू ने पिछले दिनों ससुर की एक वीडियो वायरल की थी, जिसमें वह बहू के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी ससुर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत में लगी हुई थी, जिस पर बुधवार को फैसला होना था।
विज्ञापन
अटारी बाजार की रहने युवती की शादी तेजमोहन नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती का कहना था कि उसका ससुर उससे जबरदस्ती करता था। उसको पता था कि उसकी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा, इसलिए उसने वीडियो बना ली। पांच मई को बहू ने यह वीडियो वायरल कर दी, जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
आरोपी की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। जमानत पर बुधवार की तारीख थी लेकिन मंगलवार को आरोपी ने डीएवी कालेज की रेलवे लाइनों पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन