फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accused arrested, illegal wine, CIA staff, illegal wine control, moga crime, jalandhar, punjab

दो कैंटरों से 2360 पेटियां अवैध शराब जब्त

Sun, 23 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 23 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
accused arrested, illegal wine, CIA staff, illegal wine control, moga crime, jalandhar, punjab
चालक काबू - फोटो : demo pic
सीआईए स्टाफ ने जालंधर से मोगा आ रहे दो कैंटरों में लदी 2360 पेटियां अवैध शराब जब्त की हैं। डीएसपी (आई) सतपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा के निर्देश तहत शुरू की मुहिम के अंतर्गत जालंधर से मोगा आ रहे दो कैंटरों से 28320 बोतलें अवैध शराब जब्त की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर साइड से अवैध शराब के भरे दो कैंटर मोगा को आ रहे हैं। इसके आधार पर सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों कैंटरों की तलाशी ली। इस दौरान एक कैंटर चालक फरार हो गया और दूसरा कैंटर चालक को काबू कर लिया है। उसकी पहचान कृष्ण निवासी जम्मू बस्ती अबोहर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वहीं गुरमीत सिंह फरार चल रहा है।  उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि यह शराब जालंधर के एक डिस्ट्रीब्यूटर की है। आरोपी ने यह भी कहा कि यह अवैध शराब माफिया गिरोह ने खुद मोगा से लेने आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed