{"_id":"580379834f1c1b6752292f58","slug":"accident-road-accident-woman-died-unknown-vehicle-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से बाइक पर श्री दरबार साहिब अमृतसर जा रहा एक परिवार पीएपी चौक के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान लुधियाना के कैलाश नगर की रहने वाली नवनीत कौर के रूप में हुई है।
घायल सुखविंदर सिंह और उसके बेटे को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। लुधियाना के कैलाश नगर का रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रविवार सुबह मोटरसाइकिल पर लुधियाना से श्री दरबार साहिब अमृतसर माथा टेकने जा रहा था। वह जालंधर के पीएपी चौक की लाइट पर खड़े थे। ग्रीन लाइट होने पर पीएपी चौक से थोड़ी से दूर ही गए थे कि किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। सुखविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बच्चा ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। नई बारादरी थाना के प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।