फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, road accident, orbit bus, bike rider, guy injured, hospitalized, moga crime, jalandhar

ऑर्बिट बस की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

Fri, 13 May 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 13 May 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, orbit bus, bike rider, guy injured, hospitalized, moga crime, jalandhar
हादसा - फोटो : demo
ऑर्बिट बस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को शुक्रवार सुबह टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाने में बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे धर्मकोट के डीएसपी गुरमेल सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने घायल व्यक्ति के पिता को आश्वासन दिया कि उनके बेटे का पूरा इलाज करवाया जाएगा। धर्मकोट के मोहल्ला जोगिया में रहने वाले रोनकी राम ने बताया कि उनका बेटा सोनू शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को बाइक पर स्कूल छोड़कर काम पर जा रहा था

धर्मकोट के गोल चौैक पर पहुंचने पर जालंधर की ओर से आ रही ऑर्बिट कंपनी की बस ने उसको टक्कर मार दी। इसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना धर्मकोट में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पहुंचे आप आदमी के कार्यकर्ता अजय शर्मा, अवतार बंटी, हंस राज, जगदीश शर्मा, प्रदीप सिंह और अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के राहुल शर्मा ने कहा कि अकाली दल बादल की  सत्ता का नशा उनके बस चालकों पर भी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस को बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed