फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, road accident, four people died, two injured, serious, civil hospital, jalandhar, punjab

जालंधर में हादसों में गई चार लोगों की जान

Wed, 15 Jun 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 15 Jun 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, four people died, two injured, serious, civil hospital, jalandhar, punjab
हादसा - फोटो : demo
जिले में विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत और दो युवक गंभीर घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जालंधर से बाइक पर करतारपुर जा रहे दो दोस्त मंगलवार रात को गांव कोटला के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।। मृतक युवाओं की पहचान कोटला के रहने वाले विजय कुमार और न्यू आबादी कोटला के राकेश कुमार के रूप में हुई है। विजय कुमार  बिजली मकैनिक और राकेश कुमार ड्राइवर था।
विज्ञापन


मकसूदां थाने के एएसआई जगतार सिंह ने कहा कि जांच में पता चला है कि जिस समय हादसा हुआ तब काफी तेज बारिश पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों युवाओं के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किशनपुरा के रहने वाले दो युवक सूरज और सन्नी किसी काम से मोटरसाइकिल पर आदमपुर जा रहे थे। इस दौरान आदमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की उनकी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में सूरज की मौत हो गई और सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना आदमपुर की पुलिस मामले को जांच में लगी हुई है।

एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हरजिंदर निवासी गन्ना पिंड फिल्लौर काम से घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल की वरना कार से टक्कर हो गई। हरजिंदर को गंभीर हालत में जालंधर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जांच थाना फिल्लौर पुलिस कर रही है।


इसके अलावा फोवल प्वाइंट का रहने वाला रवि बहादुर मंगलवार रात के समय घर लौट रहा था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed