{"_id":"60a4f1018ebc3e2f222d2487","slug":"a-rottweiler-dog-dies-during-treatment-in-ludhiana-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: लुधियाना में रोटविलर कुत्ते के मुंह पर बोरी बांधी, खून निकलने से मौत, डॉक्टर समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रूरता: लुधियाना में रोटविलर कुत्ते के मुंह पर बोरी बांधी, खून निकलने से मौत, डॉक्टर समेत पांच पर केस
Wed, 19 May 2021 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 04:36 PM IST
सार
कुत्ते की मौत के मामले में जालंधर में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस लुधियाना ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोटविलर कुत्ता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में इलाज के दौरान एक रोटविलर नस्ल के कुत्ते के साथ ऐसी निर्दयता की गई कि उसकी मौत हो गई। अब उसके मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके चार साथियों पर एनिमल क्रुएलिटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
संगरूर के बलजीत सिंह फिलहाल फिल्लौर में किराए के मकान में रह रहे हैं। उनके पास रोटविलर ब्रीड का कुत्ता था। मंगलवार को कुत्ते की आंखों से पानी निकलने लगा। उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से परामर्श किया तो उन्होंने कुत्ते को लेकर तुरंत लुधियाना की गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
बलजीत सिंह कुत्ते को लेकर गडवासू पहुंचे। वहां डॉक्टर चरणजीत सिंह ने कुत्ते को देखकर कहा कि इसका मुंह बांधना पड़ेगा। डॉक्टर के कहने पर उनके दो सहायकों ने कुत्ते के मुंह पर बोरी बांध दी। बलजीत ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के ही कहने पर उनके सहायकों ने रस्सी को और कसकर बांध दिया। इससे उनका कुत्ता तड़पने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि यहां बहुत कुत्ते मरते रहते हैं। अगर तेरा कुत्ता भी मर गया तो फिर क्या हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने कुत्ते के मुंह से बोरी हटाकर देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
एसएसपी नवीन सिंगला का कहना है कि फिल्लौर में गडवासू के डॉक्टर व उनके 4 साथियों पर एनिमल क्रुएलिटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला लुधियाना ट्रांसफर कर दिया है। कुत्ते की इलाज के दौरान लुधियाना में मौत हुई है, इसलिए केस की जांच लुधियाना पुलिस करेगी।