फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गुरदासपुर के सैनी गैंग का गैंगस्टर काका गिरफ्तार, हथियार बरामद

गुरदासपुर के सैनी गैंग का गैंगस्टर काका गिरफ्तार, हथियार बरामद

Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के सैनी गैंग का गैंगस्टर काका गिरफ्तार, हथियार बरामद
गुरदासपुर के सैनी गैंग का गैंगस्टर काका गिरफ्तार, हथियार बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाकर दीवाली की रात को एक व्यक्ति के कत्ल और उस के दो रिश्तेदारों को गंभीर जख्मी करने के आरोप में गुरदासपुर में कुख्यात सैनी गैंग के गैंगस्टर गुरप्रीत काका को गिरफ्तार किया है।

काका से एक पिस्तौल और दो मैगजीन सहित कारतूस बरामद किए गए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गुरदासपुर में कुख्यात सैनी गैंग का गैंगस्टर गैरकानूनी हथियारों के साथ सड़क के रास्ते जालंधर आ रहा है। सूचना तुरंत एसएसपी (ग्रामीण) नवजोत सिंह माहल के साथ साझी की गई और एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय मार्ग भोगपुर में जलोवाल चौक के पास नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गुरप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि वह भगौड़े गैंगस्टर दविंदर सैनी की तरफ से दीनानगर जिला गुरदासपुर में चलाए जा रहे गैंग का सक्रिय शातिर गैंगस्टर है। 2018 की दीवाली रात को जब मुखविंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ बाजार खरीदारी करने जा रहा था तो उसने दविंदर सैनी और अन्यों के साथ मिलकर पिस्तौल के साथ मुखविंदर सिंह को छह गोली मारी थी। इसमें मुखविंदर सिंह के कुछ दोस्त भी जख्मी हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दीवाली की रात को मरने वाले व्यक्ति के भाई और सैनी ग्रुप के बीच कुछ झगड़ा हो गया। गुरदासपुर पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दविन्दर सैनी और गुरप्रीत काका तब से फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed