फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   देवर की कथित कमेंटबाजी से तंग आकर फंदा लगा कर जान दी

देवर की कथित कमेंटबाजी से तंग आकर फंदा लगा कर जान दी

Sun, 30 Dec 2018 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवर की कथित कमेंटबाजी से तंग आकर फंदा लगा कर जान दी
देवर की कथित कमेंट से तंग आकर जान दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। इंटरनेशनल महिला फुटबाल खिलाड़ी मनीषा कल्याण की बहन ममता ने देवर की कथित कमेंटबाजी से तंग आकर फंदा लगा कर जान दे दी। मुग्गोवाल निवासी ममता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ममता के पिता नरिंदर पाल सिंह के बयान पर ममता के पति इंद्रजीत सिंह, देवर हरतिंदर सिंह, दविंदर कुमार और रेशम सिंह निवासी कोठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि ममता का देवर उस पर बुरी नजर रखता था और उस पर कमेंट पास करता था जिससे आजिज आकर ममता ने यह कदम उठाया। अस्पताल में मनीषा कल्याण ने बताया कि उसकी बहन ममता की शादी इंद्रजीत के साथ 13 अक्टूबर को परिवार की रजामंदी से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ममता का देवर हरतिंदर सिंह उस पर बुरी नजर रखता था और ममता ने इस संबंध में उसे बताया भी था। ममता के ससुर ने उसके देवर को काफी फटकार लगाई थी और बाद में राजीनामा तो हो गया था पर ममता परेशान क्योंकि ससुर ने मामला बाहर ले जाने से मना किया था। शाम को पड़ोस में रहने वाले चन्नण सिंह ने फोन किया कि ममता की तबीयत बहुत खराब है। जब वह पहुंचे तो पता चला कि ममता ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed