फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीएनबी की रेलवे रोड ब्रांच में सेंध मार चोरों ने स्ट्रांग रुम तक की पहुंच, लेकिन नहीं कर पाए चोरी

पीएनबी की रेलवे रोड ब्रांच में सेंध मार चोरों ने स्ट्रांग रुम तक की पहुंच, लेकिन नहीं कर पाए चोरी

Mon, 24 Dec 2018 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी की रेलवे रोड ब्रांच में सेंध मार चोरों ने स्ट्रांग रुम तक की पहुंच, लेकिन नहीं कर पाए चोरी
पीएनबी ने सेंध लगा चोरी की कोशिश
विज्ञापन

बैंक के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य में सेंध लगाकर चोरी करने की कोशिश की गई। थाना सिटी पुलिस ने बैंक मैनेजर आकाशदीप सिंह के बयान मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोर बैंक की एक दीवार तोड़ने और शटर काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब हो गए। चोर स्ट्रांग रूम का मुख्य गेट तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि चोरों ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे के कब्जे को कटर से काट भी दिया गया। लेकिन खोलने में कामयाब नहीं हो पाए। घटना के बारे में तब पता चला, जब बैंक का सफाई कर्मचारी रोहित कुमार अपनी ड्यूटी पर आया। जब रोहित ने बैंक का मेन दरवाजा खोला, तो पाया कि अंदर दीवार में सेंध लगी है और बैंक का अंदर का शटर कटा पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद सफाई कर्मचारी रोहित कुमार ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी तथा करीब साढ़े 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरों की ओर से बैंक के अंदर लगे कैमरों पर स्प्रे मार, उसे खराब कर दिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर आकाशदीप सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्तियार राय ने बताया बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिसके चलते पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाए। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर ही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed