फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अवैध रेत खनन के आरोप में

अवैध रेत खनन के आरोप में

Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
अवैध रेत खनन के आरोप में
अवैध खनन के आरोप में 84 पर मामला दर्ज, 42 काबू डीसी
विज्ञापन

137 वाहनों को किया जब्त,
डीसी ने अधिकारियों को दिए टीम गठित करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। अवैध खनन के आरोप में जिले में 84 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 42 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा अवैध तरीके से रेत ले जा रहे 137 वाहनों को जब्त किया गया है। यह जानकारी डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने दी।

डीसी ने बताया कि अवैध रेत खनन रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्र के अधिकारियों को टीमें गठित करने के आदेश दिए गए हैं। कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो वहां छापामारी की जाए। आरोपियों के खिलाफ पर्चे दर्ज करें। डीसी ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि रेत खनन के गड्ढों की निशानदेही की जाए। डीसी ने बताया कि जिले में अवैध रेत खनन करने के आरोप में 84 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 42 को काबू किया है। इसके अलावा अवैध रेत की लिफ्टिंग कर रहे 137 वाहनों को कब्जे में लिया गया है। इनमें 97 ट्रैक्टर-ट्राली, पांच टिप्पर, 23 ट्रक, तीन जेसीबी व नौ अन्य वाहन शामिल हैं। मौके पर डीएसपी लखबीर सिंह, एसडीओ रविंदर पाल सिंह, इंस्पेक्टर तिरलोचन सिंह, एसडीओ ललित चावला और जीएम सुषमा कुमारी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed