फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस ने 1350 लीटर अवैध शराब व दो सौ बोतलें शराब पकड़ी

पुलिस ने 1350 लीटर अवैध शराब व दो सौ बोतलें शराब पकड़ी

Tue, 24 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 1350 लीटर अवैध शराब व दो सौ बोतलें शराब पकड़ी
1350 लीटर अवैध शराब और दो सौ बोतलें पकड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने गांव झुगे निहंगवाले में छापेमारी कर 1350 लीटर अवैध शराब और 200 शराब की बोतलें बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान शराब माफियां वहां से भागने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को दस शराब माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गुलाम हुसैन (खुंदर गट्टी) में कुछ लोग अवैध शराब तैयार कर रहे हैं। पुलिस पार्टी ने वहां पर छापामारी कर तैयार शराब के नौ ड्रम और बीस बोतलें शराब की पकड़ी। जैसे ही पुलिस वहां छापेमारी के लिए पहुंची कि सभी शराब माफियां वहां से भागने में कामयाब हो गए। प्रत्येक ड्रम में लगभग 150 लीटर शराब थी। कुल 1350 लीटर शराब और दो सौ शराब की बोतलें बरामद की। थाना सदर पुलिस ने शराब माफिया सज्जन सिंह, बोहड़ सिंह, करनैल सिंह, भिंडी, रमेश, कीडू, अनूप, मक्खन सिंह, कीतू व बाज सिंह वासी झुगे निहंगवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed