{"_id":"5cb760c3bdec2213f4136b27","slug":"81555521731-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार के बेटे को किडनैप करने की धमकी देकर मांगी 10 लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार के बेटे को किडनैप करने की धमकी देकर मांगी 10 लाख की फिरौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को उठाने धमकी देकर मांगे 10 लाख
सुनार के बेटे के दोस्त ने ही बुना सारा तानाबाना, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सुनार के बेटे का अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये की फिरौती की मांगने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग लड़के समेत चार को गिरफ्तार किया है। नाबालिग सुनार के बेटे का करीबी दोस्त है और उस ही वारदात का तानाबाना बुना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू गुरदेव नगर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ मनी (22), उसका नाबालिग भाई, प्रताप नगर निवासी दीपक कुमार उर्फ नन्नू (23) अमृतसर के फतेह सिंह नगर निवासी जोध सिंह उर्फ नौवी (32) के रूप में हुई है। आरोपियों से 50 हजार रुपये की फिरौती की रकम, वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक दातर, एक खिलौना पिस्टल, दो मोबाइल फोन और चोरी की एक्टिवा बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सर्राफा बाजार के सुनार ने उन्हें शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने पहले उनकी एक्टिवा चुराई और फिर उन्हें फोन कर बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी और दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाशों ने उनको एक लोकेशन बताई, जहां उन्होंने काले रंग के बैग में 50 हजार रुपये फिरौती के तौर सौंप दिए थे। शिकायत मिलने पर कमिशनर ने तत्काल मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए।
कमिश्नर ने बताया कि इसके लिए डीसीपी गुरमीत सिंह की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया, जिसने शिकायकर्ता सुनार के 14 वर्षीय बेटे के दोस्त पर अपनी जांच केंद्रित की। नाबालिग आरोपी ने अपने बड़े भाई अमनदीप से कहा था कि उसके दोस्त का पिता सुनार है और उनके पास काफी पैसा है। वह चाहे तो उसे डरा धमका कर लाखों रुपये वसूल सकते हैं। अमनदीप ने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर सुनार को उसके बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये फिरौती वसूलने का प्लान बनाया। बदमाशों ने पहले सुनार को काल की तो उसने मजाक समझकर सीरियस नहीं लिया। बाद में बदमाश उसके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा ले गए और दोबारा काल की तो वह घबरा गया। बदमाशों ने फोन कर कहा कि अगर वह उसके घर के बाहर से उसकी एक्टिवा उठा सकते हैं तो उसके बेटे का अपहरण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सुनार पैसा देने के लिए राजी हो गया और डील 6 लाख पर आकर खत्म हो गयी। धमकी देने वालोें ने सुनार को कहा कि वह अमृतसर जीटी रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के निकट फ्लाईओवर के नीचे काले रंग का बैग रख दे। सुनार ने पचास हजार रुपये काले बैग फ्लाईओवर के नीचे रख दिए। वहां पर एक नई बाइक पर तीन युवक आए और पैसा लेकर चले गए। इसके बाद सुनार ने मामले की गंभीरता को देखकर कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को इसकी शिकायत की। भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच में पहला शक शिकायकर्ता के परिवार को करीब से जानने वाले लोगों पर गया। इसके बाद पुलिस ने उसके बेटे के फ्रेंड सर्किल की जांच कर पूछताछ शुरू की तो मामला साफ हो गया। एसीपी केंद्रीय हरसिमरत सिंह ने बताया कि चोरी की एक्टिवा चुरा आरोपियों ने लुधियाना के रहने वाले जोध सिंह को बेच दी थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चारों आरोपियों को काबू कर लिया है।