फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   6 लाख मिलीलीटर अवैध शराब, 1 लाख

6 लाख मिलीलीटर अवैध शराब, 1 लाख

Sat, 13 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
6 लाख मिलीलीटर अवैध शराब, 1 लाख
शराब, लाहन, भट्ठियां पकड़ी
विज्ञापन

होशियारपुर। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने छापामारी दौरान 6 लाख मिलीलीटर अवैध शराब और 1 लाख 80 हजार किलो लाहन सहित लाहन बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद करने के अलावा 10 भट्टियां चालू हालत में पकड़ी गई हैं। डीसी ने बताया कि सुबह 5 बजे आबकारी व कर विभाग और जिला पुलिस की ओर से किए गए सांझे आपरेशन के दौरान दसूहा -मुकेरियां के अंतर्गत पड़ते ब्यास दरिया के किनारे मंड इलाके में 6 लाख मिलीलीटर अवैध शराब, 1 लाख 80 हजार किलो लाहन, लाहन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 10 क्विंटल रसकट गुड़ बरामद करने के अलावा 10 चालू भट्टियां पकड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि सहायक आबकारी व कर कमिश्नर अवतार सिंह कंग के नेतृत्व वाली टीम की ओर से मौके पर ही लाहन और शराब सहित बरामद की गई सामग्री को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बड़े आपरेशन को सफल बनाने के लिए नौकाओं का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि सारी सामग्री तिरपालों के नीचे छुपाई गई थी। आबकारी टीम में ईटीओ हनुवंत सिंह, इंस्पेक्टर नरेश सहोता, मनजीत कौर, गोपाल गेरा और तरलोचन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed