फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दीवार तोडने को लेकर विजय कॉलोनी निवासी व कालोनाईजर हुए आमने सामने

दीवार तोडने को लेकर विजय कॉलोनी निवासी व कालोनाईजर हुए आमने सामने

Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
दीवार तोडने को लेकर विजय कॉलोनी निवासी  व कालोनाईजर हुए आमने सामने
विजय कालोनी में हवाई फायरिंग, कई वाहन तोड़े
विज्ञापन

दीवार तोड़ने को लेकर कालोनी निवासी व कालोनाइजर आमने सामने
अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया पर्चा, लोगों ने डीएसपी से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। शहर के पाश इलाके विजय कालोनी में दीवार के विवाद में शुक्रवार की रात हवाई फायरिंग करने के अलावा कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। थाना नंबर एक की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को कालोनी वासियों का डीएसपी जगदीश कुमार को मिला और घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
शष्टमंडल में शामिल पुष्पिंदर ग्रेवाल, जुगनू कामरा, संजीव चुघ, राजन जग्गा, सतपाल मोहला, एडवोकेट रमेश बिरला आदि ने बताया कि कालोनाइजर सुरक्षा को दांव पर लगाते हुए दूसरी कालोनी की ओर रास्ता खोल रहा है। जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह झगड़े पर उतर आया। इस पर कालोनी वासियों ने संजीव सिनेमा चौक पर धरना देकर कालोनाइजर के खिलाफ नारेबाजी की। कालोनी वासियों ने बताया कि धरने के बाद जब वह कालोनी लौटे और तोड़ी गई दीवार को बनाने लगे। इस पर कुछ अज्ञात लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए गए। इससे लोग घरों में दुबक गए। हवाई फायरिंग करने वालों ने वहां खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुचंाया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी जगदीश कुमार ने कहा कि फायर करने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं कालोनाइजर विजय छाबड़ा का कहना है कि कुछ लोग बात का बतंगड़ बना रहे है। साथ वाली जगह को कालोनी को शामिल करने संबंधी सभी कार्यवाही व नक्शे आदि मंजूर है। उन्होंने कहा कि वह कोई नई कालोनी नहीं बना रहे हैं, वह मंजूर कालोनी का विस्तारित भाग ही है। असुरक्षा की भावना पाले बैठे कालोनी वासियों को कोई डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि उसमें भी चारदीवारी है। साथ ही विस्तार किए गए हिस्से में मंदिर व पार्क की भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed