{"_id":"5abfbe664f1c1ba8618b4a49","slug":"81522515558-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी
अबोहर।
हनुमानगढ़ रोड बाईपास पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार झोरडखेड़ा निवासी निर्मल सिंह (60) पुत्र सोहन सिंह अपने बेटे अमरजीत के साथ शनिवार दोपहर बाइक से शहर से गांव जा रहे थे। जब वह हनुमानगढ़ रोड बाईपास के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे तेजगति तेल के टैंकर से उनकी भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी। उन्होंने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने निर्मल सिंह को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अमरजीत अपने बच्चों की पुस्तकें लेकर बाजार से घर जा रहा था।