फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लव मैरिज करने पर परिजनों ने बेटी को पीटा. जख्मी

लव मैरिज करने पर परिजनों ने बेटी को पीटा. जख्मी

Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
लव मैरिज करने पर परिजनों ने बेटी को पीटा. जख्मी
लव मैरिज करने पर बेटी को पीटा
विज्ञापन

ससुराल घर में की तोड़फोड़, भाई-बाप समेत तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सीमांत गांव झुगे हजारा सिंह वाला में लव मैरिज के विरोध में परिजनों ने युवक के घर पर हमला बोल अपनी बेटी को पीटकर गंभीर जख्मी कर दिया। उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यही नहीं आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर अलमारी से 22 हजार रुपये भी निकाल ले गए। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को लड़की के भाई, पिता समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस को दिए बयान में कैलाश कौर (22) निवासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसने गांव के ही सोना सिंह के साथ कोर्ट में मैरिज की है और गांव में ही रह रहे हैं। सोमवार रात आठ बजे के करीब वह घर पर अकेली थी। इस दौरा उसके मायके वालों ने घर में घुस कर हमला बोल दिया। उसके भाई सन्नी, पिता मंगत राम व गोरा पुत्र रूप सिंह निवासी गांव जलोके मोड़ गट्टी ने घर में पड़ा सारा सामान तोड़ दिया। यही नहीं अलमारी से 22 हजार रुपये भी निकाल लिए और उसे पीट कर जख्मी कर दिया। पति सोना सिंह ने उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। कैलाश ने बताया कि उसके परिजन कोर्ट मैरिज किए जाने से नाराज हैं। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed