फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रंजिशन मारपीट के आरोप में छह नामजद,

रंजिशन मारपीट के आरोप में छह नामजद,

Thu, 03 Aug 2017 10:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन मारपीट के आरोप में छह नामजद,
रंजिश में मारपीट के आरोप में छह पर केस
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना सदर पुलिस ने रंजिश में मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
गांव पत्ती आलमगीर काला संघिया वासी पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि उनके गांव बाबा में हैदरशाह जी की दरगाह पर बुधवार को वार्षिक मेला मनाया जा रहा था। उसने अपने साथियों समेत मेले में कुल्फियों का लंगर लगाया। इस दौरान शेरा लाइन तोड़कर लंगर लेने आया। जब उसने शेरा से कहा कि वह लाइन में लगकर लंगर लें तो वह नाराज होकर चला गया। जब लंगर खत्म होने के बाद वह घर जा रहा था तो रास्ते में शेरा व उसका भाई हरजाप ने उसे घेर लिया। दोनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लोगों को इकट्ठा होते देखकर दोनों भाई वहां से फरार हो गए। उसके पिता जतिंदर कुमार ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी काला संघिया में भर्ती करवाया। उसके बाद शेरा, हरजाप, मिंदर, राहुल, हरसिमरनजीत सिंह व मंगा हथियारों से लैस होकर उसके व उसके चाचे के घर गए, लेकिन घर में कोई मौजूद नहीं था। उक्त सभी ने उनके घर के बाहर दरवाजे की पूरी तरह से तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को दर्ज शिकायत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed