फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जस्सा हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व मेगजीन बरामद

जस्सा हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व मेगजीन बरामद

Tue, 12 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
जस्सा हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व मेगजीन बरामद
जस्सा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर की पिस्तौल व मैगजीन बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पुलिस ने दो दिन पहले आधी रात को संगत सिंह नगर में जस्सा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया शनिवार आधी रात को जस्सा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया था। उन्होंने कहा कि एक पुलिस पार्टी ने एक गुप्त सूचना के बाद शहर के मकसूदां चौक से मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ कालू और विजय मसीह को गिरफ्तार कर लिया। भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया दोनों अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड है और हत्या के प्रयास के 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया अजय कुमार उर्फ कालू ने 40,000 रुपये खर्च करके पटना (बिहार) से पिस्तौल खरीदी थी। वित्तीय लेनदेन के कारण आरोपी ने शनिवार रात जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा की हत्या कर दी। भुल्लर ने कहा कि अजय मसीह उनकी पत्नी बबली उनके भाई विजय मसीह बहन रेणु पिता सैमुअल चाचा टीपू और तीन अन्य पर संगत नगर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed