{"_id":"5c64500ebdec2273ab60750d","slug":"71550077966-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली दस्तावेज के आधार पर सेना में भर्ती हुआ क्लर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली दस्तावेज के आधार पर सेना में भर्ती हुआ क्लर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली दस्तावेज के आधार पर सेना में भर्ती हुआ क्लर्क
पुलिस ने दर्ज किया मामला, हरियाणा का रहने वाला लेकिन पता बठिंडा का दिया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने जाली दस्तावेज के आधार पर सेना में नौकरी हासिल करने वाले एक युवा पर सेना के अधिकारियों की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हिसार (हरियाणा) वासी उक्त युवक ने सेना को दिए दस्तावेज में अपना स्थायी पता हिसार की जगह बठिंडा का दिया था जो तफ्तीश के दौरान गलत साबित हुआ।
फिरोजपुर कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में आर्मी भर्ती दफ्तर फिरोजपुर के सीडीआर सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी संजू वासी नवां गांव हिसार (हरियाणा) का रहने वाला है। पांडे के मुताबिक संजू अपना नाम तेजिंदर सिंह और पिता का नाम लखविंदर सिंह वासी मकान नंबर 33550 गली नंबर 13 परशुराम नगर बठिंडा के नाम पर जाली कागजात बनवा कर सेना में क्लर्क भर्ती हुआ था। जब सेना की ओर से उक्त दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई तो बठिंडा का पता जाली पाया गया। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को सेना भर्ती दफ्तर के सीडीआर पांडे के बयान पर संजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।