फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चुनावी रंजिश में झगड़े के बाद मेडिकल करवाने पहुंचे गुट सिविल के बाहर भिड़े

चुनावी रंजिश में झगड़े के बाद मेडिकल करवाने पहुंचे गुट सिविल के बाहर भिड़े

Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में झगड़े के बाद मेडिकल करवाने पहुंचे गुट सिविल के बाहर भिड़े
चुनावी रंजिश में झगड़े के बाद मेडिकल कराने पहुंचे गुट सिविल के बाहर भिड़े
विज्ञापन

हालात गंभीर होने पर एक को अमृतसर मेडिकल अस्पताल किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव रतनगढ़ में सरपंच चुनाव में प्रत्याशियों के झगड़े के कारण दूसरी बार हुई वोटिंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि नतीजे के तीन हफ्ते बाद फिर से दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठियां चलाई। जिसमें दोनों गुटों का एक-एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को सुबह उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इससे पहले कि दोनों घायलों का उपचार शुरू होता एमरजेंसी के बाहर दोनों गुटों के समर्थकों में फिर मारपीट हुई। जिसे देख मौके पर तैनात पुलिस ने हमलावरों को काबू कर पुलिस थाने पहुंचाया। जबकि अस्पताल के डाक्टरों ने घायलों में एक को अधिक चोट लगने के कारण अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। यहां घायलों की पहचान शरण सिंह व अभिनव दोनों निवासी गांव रतनगढ़ के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में भर्ती शरण सिंह ने बताया कि उन्होंने पंचायती चुनाव में अपने वार्ड के पंच प्रत्याशी दर्शन पाल की मदद की थी। जिसके चलते दूसरे प्रत्याशी के परिजन उनसे नाखुश थे। उसी रंजिश के चलते आज जब वह अपने खेतों से घर लौट रहे थे तो विरोधी गुट के तीन सदस्यों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जबकि दूसरे गुट ने उक्त सभी बातों को सिरे से नकारते हुए, पहले हमला विरोधी गुट द्वारा करना बताया है। जिसके चलते उनका एक साथी अभिवन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर, सिविल अस्पताल में तैनात एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में मारपीट करने वालों को पुलिस थाने पहुंचाया गया है। इन लोगों पर पुलिस बनती कार्यवाई करेगी। वहीं उक्त मामले पर कार्यवाई स्थानीय पुलिस थाना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed