{"_id":"5c22608fbdec2256a223796d","slug":"71545756815-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पांचवी बार मूर्तियों के गहने और गोलक से कैश चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में पांचवी बार मूर्तियों के गहने और गोलक से कैश चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से गहने और कैश चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले के मोहल्ला अंबेडकर नगर में सोमवार रात अचलेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी है। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बिट्टा ने बताया कि चोरों ने पांचवीं बार मंदिर को निशाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में बैठ कर नशा भी किया। इसके बाद गल्ला तोड़कर नकदी और बाद में अलमारी तोड़कर उसमें से अन्य सामान चुराया। बाद में उनकी ओर से राधा-कृष्ण की मूर्तियों पर चढ़ाए गए चांदी के गहने उड़ा लिए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो:-5-मंदिर में अलमारी तोड़ उसकी भी तलाशी ली गई।