फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेप केस में फंसाने के नाम ब्लैकमेलिंग में दो युवतियों समेत चार नामजद

रेप केस में फंसाने के नाम ब्लैकमेलिंग में दो युवतियों समेत चार नामजद

Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
रेप केस में फंसाने के नाम ब्लैकमेलिंग में दो युवतियों समेत चार नामजद
रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे पैसे
विज्ञापन

दो युवतियों समेत चार नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित से 30 हजार ले चुके हैं आरोपी, तीन लाख की कर रहे थे डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। थाना सिटी पुलिस ने रेप केस में फंसाने की धमकियां देकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़ित से 30 हजार रुपये ले चुके हैं। अब तीन लाख की डिमांड की जा रही थी।

पुलिस को सौंपी शिकायत में कोटकपूरा के गांव देवीवाला निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि पांच नवंबर 2018 को कोटकपूरा निवासी गुरदेवो प्रधान की लड़की ने बताया कि उसका पति मलयेशिया गया हुआ है और वह उसे भी मलयेशिया भेज देगी। उसके झांसे में आकर अगले दिन 6 नवंबर को गुरमेल सिंह अपने दोस्त परविंदर सिंह उर्फ पिंदा को साथ लेकर मोगा रोड स्थित अमन नगर की गली नंबर चार में उक्त युवती के घर चला गया। घर पहुंचने पर वहां मौजूद युवकों व एक लड़की ने घर का मेन गेट बंद कर लिया और उन्हें पकड़ लिया। उक्त लोगों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और रेप का केस दर्ज करवाने की धमकियां देते हुए तीन लाख रुपये की डिमांड करने लगे। खुद को फंसा देखकर पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों को अपने घर से 30 हजार रुपये मंगवा कर दिए। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पुलिस या किसी अन्य को जानकारी दी तो वह उसे नहीं छोड़ेंगे। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed