{"_id":"5b4e21284f1c1b4e748b5722","slug":"71531846952-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, मामला दर्ज
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने का झांसा दे पांच लाख ठगे, मामला दर्ज
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मेजर सिंह पुत्र हरी सिंह वासी बेदी ग्रीन ऐवेन्यू मल्लांवाला रोड फेस-दो फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी मुलाकात आरोपी पवन कुमार वासी गोलबाग चक्की वाली गली के साथ हुई। पवन ने उनके बेटे बिक्रमजीत सिंह को विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए पवन ने मेजर सिंह से पांच लाख रुपये वसूले। काफी दिन बीतने के बाद पवन ने उनका बेटा विदेश नहीं भेजा तो मेजर ने अपनी धनराशि वापस मांगी। पवन ने धनराशि देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर मेजर ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई सुखचैन सिंह कर रहे हैं।