फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मार्बल के गोदाम से मिली भारी मात्रा में अवैध शराब

मार्बल के गोदाम से मिली भारी मात्रा में अवैध शराब

Mon, 25 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मार्बल के गोदाम से मिली भारी मात्रा में अवैध शराब
मार्बल के गोदाम से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना नंबर चार में आते आबादपुरा में एक मार्बल के गोदाम से पुलिस ने अवैध तौर पर जमा की अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की हैं। पुलिस इस गोदाम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही, लेकिन सूचना है कि यह गोदाम किसी भाजपा नेता का है। शराब की इन पेटियों के अलावा कुछ बोतलें बोरियों में भी भर कर रखी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि इस शराब का इस्तेमाल नगर निगम चुनाव में किया जाना था। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि आखिर यह गोदाम किसका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस बारे में पता लगा लिया जाएगा। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि इस मामले को उच्च अधिकारियों की जानकारी में ला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed