फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरहद से तीस करोड़ की हेरोइन बरामद, चार तस्करों पर परचा दर्ज

सरहद से तीस करोड़ की हेरोइन बरामद, चार तस्करों पर परचा दर्ज

Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
सरहद से तीस करोड़ की हेरोइन बरामद, चार तस्करों पर परचा दर्ज
सरहद से 30 करोड़ की हेरोइन बरामद
विज्ञापन

चार पर केस, गिरफ्तार किए तस्कर की निशानदेही पर बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एसटीएफ ने सरहद से रविवार शाम 30 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। इस संबंधी चार तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक तस्कर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। किसान तस्कर नत्था सिंह की निशानदेही पर ही खेत से छह पैकेट हेरोइन के बरामद हुए हैं। थाना कैंट पुलिस ने एसटीएफ के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के बयान पर चार तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि एसटीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने दोना तेलु मल के पास फेंसिंग के पार खेत में लगे ट्यूबवेल के पास से पांच किलो हेरोइन एक सफेद प्लास्टिक के लिफाफे से बरामद की है। इसके अलावा लोहे की पाइप में एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। कुल छह किलो हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि किसान तस्कर नत्था सिंह की निशानदेही पर दोना तेलु मल के पास फेंसिंग पार खेत से पांच किलो हेरोइन मिली है। थाना कैंट फिरोजपुर पुलिस ने उनके बयान पर तस्कर नत्था सिंह, गुरसेवक सिंह, राजू सिंह और जस्सा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसटीएफ ने तस्कर नत्था सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed