{"_id":"5cb364bbbdec2214154ebbf2","slug":"61555260603-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से तंग आकर बहू ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों से तंग आकर बहू ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने जान दी, पति समेत चार पर पर्चा
जलालाबाद (फिरोजपुर)। ससुरालियों से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की मां के बयान पर मंडी रोड़ावाली पुलिस चौकी ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतका एकता रानी उर्फ तन्नू की मां बिमला देवी वासी वार्ड-आठ, वाल्मीकि कालोनी बठिंडा रोड जैतो ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी राज कुमार वासी मंडी रोड़ावाली के साथ शादी की थी। बेटी के साथ राज कुमार और ससुराल के अन्य सदस्य झगड़ा कर मारपीट करते थे। इससे तंग आकर एकता ने तेरह अप्रैल को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बिमला के बयान पर मंडी रोड़ा वाली पुलिस चौकी ने एकता के पति राज कुमार उर्फ राजू पुत्र रमेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र बनवारी लाल, अशोक कुमार पुत्र रमेश कुमार, पूजा पत्नी अशोक कुमार वासी मंडी रोड़ांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई प्रगट सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।